परसवाड़ा: खुशियों से लौट रही बारात पर हादसे का कहर, ट्रक पलटने से चार घायल
बालाघाट जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब दहेज का सामान लेकर लौट रही बारात का ट्रक अचानक हादसे का शिकार हो गया। थाना परसवाड़ा क्षेत्र के ग्राम चंदना से गई बारात, चिचगांव चिरईडोगरी में शादी समारोह के बाद 27 अप्रैल की सुबह करीब 11.30 बजे वापस लौट रही थी। बताया गया कि 407 ट्रक में शादी का सामान भरा हुआ था और उसी में कुछ लोग भी सवार थे। जैसे