बीकानेर: बीकानेर सैन्य क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से अग्निवीर जवान की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर के सैन्य क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से 22 वर्षीय अग्निवीर नरेंद्र कुमार की मौत हो गई। वह उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गांव उमरी का निवासी था और बीकानेर स्थित 524 एएससी बटालियन में एवी/डीएमवी पद पर तैनात था। पुलिस के अनुसार 4 जुलाई की शाम यूनिट क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान नरेंद्र कुमार को अचानक तेज करंट का झटका लगा। गंभीर हालत में उन्हें त