बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर सोनू कश्यप डौला के केस का किया राजफाश
रविवार की दोपहर करीब तीन बजे कोतवाली बागपत प्रभारी बृजेश कुमार के मुताबिक अवैध संबंध का विरोध करने पर आरोपित विकास, दीपक और रिंकू ने गत एक मई की रात पार्टी करने के बहाने मीतली डौला के जंगल में एक नलकूप पर बुलाया और एक साथ बीयर का सेवन किया। उसी दौरान तीनों ने ईंटों से वार कर सोनू कश्यप की हत्या कर दी और फरार हो गए थे।