ब्रह्मपुर: गंगा की तेज धाराओं से नैनीजोर का पीपा पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन ठप, लोकल लोगों के परिचालन के लिए नाव ही सहारा
गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर और तेज धाराओं के कारण नैनीजोर स्थित बिहार घाट पर बना महत्वपूर्ण पीपा पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। यह वीडियो शनिवार सुबह 8 बजे का है। यह पुल उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच आवागमन का प्रमुख साधन था, जिसके बंद हो जाने से दोनों राज्यों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।