तुरकौलिया: तुरकौलिया में बीजेपी महिला मोर्चा ने लोकसभा में महिला बिल गिरने के बाद रविवार को निकाली आक्रोश रैली
बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा विपक्ष पर महिला बिल गिराने का आरोप लगाते हुए रविवार चार बजे आक्रोश रैली निकाली। रैली कवलपुर से होते हुए बाजार तक गई। इस दौरान पूर्व मंत्री सह बिधायक कृष्णनन्दन पासवान ने कॉग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह उनकी पुरानी नीति है। लेकिन पूरा देश उन्हें देख रहा है,पूरे देश मे विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खुला है। यह एक नीति नही आवाज बन गई है।