कामां: कामां में IPL सट्टा गैंग पर DST और पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कामां कुलवाना मोड़ पर देर रात दबिश देकर कार्रवाई की गई। सट्टा चला रहे तीन आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए। मौके से एक गाड़ी,दो मोबाइल,3 कीपैड मोबाइल और दो नोटबुक बरामद की गईं। नोटबुक में सट्टे का पूरा हिसाब-किताब मिला है।कार्रवाई कामां थानाधिकारी भरत सिंह के नेतृत्व में की गई,जो डीग एसपी कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में हुई। रविवार दोपहर 3 बजे दी जानकारी।