रॉबर्ट्सगंज: शक्तिनगर के अवध पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
शक्ति नगर के अवध पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने की लाइन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और मामूली कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई, दोनों पक्षों ने लात-घूंसों और चप्पलों से एक-दूसरे को पीटा,मारपीट के दौरान पेट्रोल पंप परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा,किसी तरह मामला सुलझा, घटना का वीडियो मंगलवार दोपहर 3बजे वायरल हुआ इसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई।