राजनीतिक लाभ लेने के लिए मायावती पर की गलत टिप्पणी': BJP वाले अपना स्वार्थ देखते हैं; राम अचल राजभर बोले-बिना वजह अरविंद
Sadar, Varanasi | Aug 24, 2024 वाराणसी पहुंचे सपा के महासचिव राम अचल राजभर ने मायावती पर टिप्पणी मामले में भाजपा प्रवक्ता की निंदा की। उन्होंने बीजेपी प्रवक्ता राजेश चौधरी को आड़े हाथ लेते हुए कहा - 'भाजपा राजनीतिक लाभ लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्रियों पर ऐसी टिप्पणी करवा रही है। इस समय किस राष्ट्रीय नेता और मुख्यमंत्री को क्या कह दिया जाएगा यह कहा नहीं जा सकता।