भिंड नगर: रूपसहाय पुरा गांव में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोग घायल; इलाज के लिए पहुंचे अस्पताल,ग्वालियर रेफर
भिंड जिले के रूपसहाय गांव में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार रूप सहाय का पुरा गांव के पास आज रविवार सुबह करीब 8 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई