जगदलपुर: भारतीय किसान संघ ने 28 सूत्रीय मांगों को लेकर जगदलपुर तहसील कार्यालय का घेराव किया, जानकारी दी जिला अध्यक्ष नील कुमार बघेल ने
गुरुवार को भारतीय किसान संघ जिला बस्तर के तत्वाधान में जिले के किसानों ने जगदलपुर तहसील कार्यालय का घेराव किया और तहसीलदार राहुल गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।किसान जिले में खाद की कमी और कालाबाजारी,बिजली बिल में हाफ बिजली योजना को फिर से लागू करने सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक 28 सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है ।