जमालपुर: जमालपुर के बाबा नगर में 13-15 मार्च को विश्व धर्म महासम्मेलन, 72 घंटे का अखंड कीर्तन!
आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से अमझर कोलकाली स्थित आनंद संभावति मास्टर यूनिट में आगामी 13, 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाले विश्व स्तरीय धर्म महासम्मेलन की तैयारी को लेकर आचार्यों की एक आवश्यक बैठक बुधवार दोपहर आयोजित की गई। बैठक में महासम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए आनंद मार्ग प्रचारक संघ के केंद्रीय जनसंपर्क