बड़हिया: बड़हिया में भाजपा सांसद विवेक ठाकुर का पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने किया स्वागत,जगदंबा मंदिर में की पूजा
रविवार को NH 80 के रास्ते मुंगेर जा रहे नवादा के भाजपा सांसद विवेक ठाकुर का बड़हिया पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा फूल वाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया. पूर्वाह्न 11 बजे सांसद बड़हिया के जगदंबा मंदिर में पूजा अर्चना की. इधर डुमरी मोड़ पर ग्रामीणों ने संसद का स्वागत किया तथा आवेदक देकर डुमरी हाल्ट को स्टेशन का दर्जा देने की मांग की.