समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में कार्यालय परिचारी स्वर्गीय पंकज कुमार के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। वे प्रखंड कार्यालय, डंडारी में पदस्थापित तथा जिला जनगणना कोषांग, बेगूसराय में प्रतिनियुक्त थे।
जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री सहित समाहरणालय के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया। सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही आश्रितों को नियमानुसार आवश्यक सहायता एवं अनुग्रहात्मक कार्रवाई समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
#begusarai
1 views | Begusarai, Bihar | Aug 6, 2026