हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में चौड़ीकरण की खुदाई के दौरान टूटी पाइपलाइन, 2000 की आबादी को पानी की समस्या
सुमेरपुर कस्बे के मध्य से गुजरे बांदा पैलानी तिंदवारी स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार द्वारा खुदाई के दौरान पाइपलाइन टूट जाने से वार्ड संख्या 14 की करीब दो हजार की आबादी 3 दिन से पानी के लिए परेशान है। पाइप ठीक कराने के लिए ठेकेदार उपभोक्ताओं से धन की मांग कर रहा है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।