बारां: बारां शहर के कवि पियूष परिंदा को मिली अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि नेपाली भाषा में कविता का अनुवाद हुआ प्रकाशित
Baran, Baran | Jul 15, 2024 नेपाल की राजधानी काठमांडू से प्रकाशित प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिका “शब्द संयोजन" के सावन माह के अंक में बारां शहर के युवा कवि पीयूष परिंदा की दो हिंदी कविताओं का “नेपाली भाषा" में अनुवाद प्रकाशित हुआ है। यह पत्रिका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त है। यह अनुवाद कार्य नेपाल निवासी सुमि लोहानी ने किया।