डुमरा: डीईओ: ग्रीष्मकालीन अवकाश में शिक्षक व प्रधानाध्यापक 1 से 20 जून तक मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे
सीतामढ़ी। जिले के सभी सरकारी, राजकीयकृत, परियोजना, उत्क्रमित प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों, प्रधान शिक्षकों एवं प्रधान मौलवियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश जारी किए गए हैं।