खरीक: उबलते दाल के पानी में गिरने से झुलसा मासूम, पूर्णिया रेफर
नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र स्थित साधोपुर गांव में मंगलवार को उबलते दाल के पानी में गिरने से दो वर्षीय मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बच्चा महादेव शर्मा का पुत्र मयंक कुमार बताया गया है। घटना के बाद परिजनों ने बच्चे को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया।