चांदपुर: बिजनौर: नूरपुर के गांव रोशनपुर जागीर में खेत में चारा काटते समय महिला को सांप ने डसा, जिला अस्पताल रेफर
बिजनौर में शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव रोशनपुर जागीर में महावीर सिंह की पत्नी गुड्डी देवी खेत से चारा लेने गई थी। पहले से ही मौजूद खेत में बैठे एक सांप ने गुड्डी देवी को डस लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई बाद में उसे स्थानीय सीएससी ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।