राजगढ़: राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर ने जिला उपार्जन समिति की बैठक ली
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में सोमवार को जिला उपार्जन समिति की बैठक शाम 4:00 बजे करीब आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को उपार्जित फसल का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए, किसी पर प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।