बिंदकी: जहानाबाद कस्बे के आदर्श नगर पंचायत में नामित तीन सभासदों को दिलाई गई शपथ, विधायक राजेंद्र सिंह पटेल रहे उपस्थित
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद कस्बे के आदर्श नगर पंचायत में सोमवार को दिन में करीब 2:00 बजे से नामित तीन सभासदों गीता गुप्ता, राजेश बाजपेई तथा रामबली निषाद को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जहानाबाद क्षेत्र के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नामित सभासदों के आने से कस्बे का और भी विकास होगा। भारी संख्या में लोग रहे।