BAGHPAT DESK : बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर स्थित काठा टोल प्लाजा पर टोल मैनेजर और कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि नौकरी से निकाले जाने से नाराज पूर्व कर्मचारी अपने साथियों के साथ टोल प्लाजा पहुंचा और मैनेजर समेत कर्मचारियों के साथ मारपीट की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित काठा टोल प्लाजा की है। जानकारी के अनुसार, बली गांव निवासी मोहित पहले इसी टोल प्लाजा पर कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। टोल नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में प्रबंधन ने उसे नौकरी से हटा दिया था।
साथियों के साथ किया हमला
बर्खास्तगी से नाराज मोहित अपने आधा दर्जन साथियों के साथ टोल प्लाजा पहुंचा। आरोप है कि वहां उसने पहले टोल मैनेजर के साथ अभद्रता की और फिर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य कर्मचारियों के साथ भी आरोपियो
Baghpat, Bagpat | Jun 27, 2026