रौन: भिंड मेला ग्राउंड में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
Ron, Bhind | Apr 16, 2026 भिंड शहर के मेला ग्राउंड में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शक मौजूद रहे। शुभारंभ के बाद महिला खिलाड़ियों ने टीम भावना के साथ कबड्डी मैच खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखने लायक रहा।