मौजमाबाद: रेनवाल कालाडेरा सड़क मार्ग पर एक निजी बस और कार की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, बस में सवार सवारियों में मची चीख-पुकार
कालाडेरा-रेनवाल सड़क मार्ग पर एक निजी बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत का मामला सामने आया है। हालांकि हादसा मंगलवार शाम का बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार यह हादसा कानरपुरा बस स्टैंड के आगे गौशाला के पास हुआ। इस दुर्घटना में दूदू पुलिस थाने के रीडर हेड कॉन्स्टेबल कैलाश जाटावत घायल हो गए। ड्राइवर की सूझबूझ से बस में सवार करीब 50 यात्रियों की जान बच गई।