हंडिया: सैदाबाद में ध्वस्तीकरण कार्रवाई संसाधनों के अभाव में टली
सैदाबाद बाजार में सोमवार करीब 04 बजे न्यायालय के आदेश पर एक मकान के ध्वस्तीकरण के लिए राजस्व टीम व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने कार्रवाई की तैयारी भी की, लेकिन आवश्यक संसाधन उपलब्ध न होने के कारण ध्वस्तीकरण नहीं हो सका।बताया गया कि जेसीबी मशीन समय पर मौके पर नहीं पहुंच पाई, जिसके चलते टीम को बिना कार्रवाई किए ही वापस लौटना पड़ा।