बरेली: बरेली रेलवे अधिकारी क्लब रोड नंबर 2 इज्जत नगर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और जनहित रोगों पर संगोष्ठी आयोजित
बरेली रेलवे अधिकारी क्लब रोड नंबर 2 इज्जत नगर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा जीवन शैली जनहित रोगों पर संगोष्ठी हुई।इज्जतनगर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रेल राजपत्रित अधिकारियों हेतु एक बहुद्देशीय स्वास्थ परीक्षण शिविर तथा जीवन शैली जनित रोगों पर एक बृहद संगोष्ठी आयोजन किया गया। सेमीनार में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा थी।