रतनी फरीदपुर: हत्या के प्रयास व चोरी के मामले में शकूरबाद एवं गडाड़ी मठिया गांव से चार आरोपी गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
जहानाबाद पुलिस ने शकूराबाद, गाड़ी मठिया समेत विभिन्न स्थानों से हत्या के प्रयास और चोरी के मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों शकूराबाद बाजार में दो किराना दुकानदारों के बीच हुई मारपीट के मामले में पंकज कुमार और पप्पू कुमार को पकड़ा गया। वहीं चोरी के मामले में महेश कुमार और अजीत कुमार की गिरफ्तारी हुई है।