लोहरदगा: सावन मास की प्रथम सोमवारी पर लोहरदगा से निकलेगी पैदल कांवड़ यात्रा,शिवभक्तों की सुविधा व सुरक्षा पर बनी कार्ययोजना।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह की प्रथम सोमवारी के अवसर पर लोहरदगा से रांची स्थित प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए निकलने वाली पैदल कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं,इसी क्रम में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे चंद्रशेखर आजाद चौक तेतरतर के राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक