सिहोरा: एल्युम्नाई समिति की बैठक में बड़े निर्णय: सितंबर के बाद होंगे नए चुनाव, सदस्यता अभियान को मिलेगी रफ्तार
शासकीय श्याम सुंदर अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिहोरा में आज दिनांक 20 जून 2026 को दोपहर 12:30 बजे एल्युम्नाई समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक समिति की अध्यक्षा डॉ. अरुणा पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें समिति के भविष्य और संगठन को मजबूती देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर निर्णय पारित किए गए।