तुलसीपुर: तुलसीपुर स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बच्चों ने किया योग अभ्यास
शनिवार सुबह 7 बजे मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के सभी शिक्षक / शिक्षिकाओं और स्कूल के बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ योग दिवस मनाया। इस अवसर पर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार जायसवाल ने बच्चों को योग के फायदे एवं महत्व के बारे में बताते हुए प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया।