तुलसीपुर: तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी ने सुनी लोगों की समस्याएं
शनिवार सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक तहसील तुलसीपुर सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी द्वारा आए हुए लोगों की समस्याएं सुनी गई उन्होंने कतिपय समस्याओं का निस्तारण करते हुए अन्य समस्याओं हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया।