तुलसीपुर: तुलसीपुर थाना पुलिस ने भवनिया पुर मोड़ के पास गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना तुलसीपुर पुलिस द्वारा दोपहर लगभग 2:00 बजे गैंगस्टर अधिनियम के वांछित अभियुक्त को भवनिया पुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया यूपी गैंगस्टर अधिनियम में वांछित अभियुक्त गिरिजेश कुमार शुक्ला निवासी नथई डीह जो मुकदमा में वांछित चल रहा था उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।