तुलसीपुर: ग्राम मथुरा में दीवार निर्माण को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडा चला, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
थाना ललिया क्षेत्र के ग्राम मथुरा में दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित विजय शंकर ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने घर के सामने की जमीन पर दीवार बनवा रहे थे। आरोपितों ने उन पर लाठी, लात-घूंसों और थप्पड़ से हमला कर दिया।