तुलसीपुर: थारू जनजाति सांस्कृतिक संग्रहालय इमलिया कोडर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया योगाभ्यास
पचपेड़वा के दीनदयाल शोध संस्थान इमिलिया कोडर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर थारू जनजाति सांस्कृतिक संग्रहालय में योग दिवस कार्यक्रम मनाया गया, उपस्थित लोगों को विभिन्न प्रकार के योगासन कराया गया और योग के प्रति प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य आशुतोष शुक्ल ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि,"योग भगाये रोग " योग से शरीरिक और मानसिक रूप से शरीर स्वस्थ रहता है।