थावे: थावे डायट कॉलेज में तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने किया उद्घाटन।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) थावे में जिले के 70 शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार से प्रारंभ हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने की। इस मौके पर उन्होंने प्रयोगशाला के बिना विज्ञान व गणित कैसे बच्चों को सिखाया जाए इस पर विस्तार से जानकारी दी।