भादरा: गोगामेड़ी स्टेशन पर डीआरएम ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों ने एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की उठाई मांग
गोगामेड़ी रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के लिए पहुंचे बीकानेर मंडल के डीआरएम गोविंद गोविल का ग्रामीणों ने स्वागत किया। पूर्व सरपंच मांगू सिंह राठौड़ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अरावली एक्सप्रेस सहित अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, नई ट्रेनें शुरू करने और साधारण ट्रेनों के समय में सुधार की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।