मोहनपुर: मोहनपुर के बलथर मोड़ के पास टोटो पलटने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
मोहनपुर के बलथर मोड़ के समीप मंगलवार शाम 4:00 बजे टोटो पलटने से दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया ।इस संबंध में जयपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी घायल अंजनी देवी और गुड़िया देवी के परिजन दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि सभी लोग उनके घर निमंत्रण पर आए थे जहां से टोटो पर बैठकर अपना घर जा रहे थे।