गिरिडीह के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो का शव रविवार को रेफरल अस्पताल डुमरी से निकला।वनांचल चौक-चिरैया मोड़ होते हुए JMM प्रखंड कार्यालय पहुंची,पुष्पांजलि अर्पित की गई और आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट मौन रखा गया।जामुनिया नदी तट पर करीब 1PM लोकप्रिय नेता के शव का दाह संस्कार किया गया।सांसद CP चौधरी,विधायक जयराम महतो,बेबी देवी,नागेंद महतो शामिल हुए।