Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
No video available

India is the third largest startup ecosystem in the world with 107 unicorns.Our economy has moved from the Fragile Five to among the First Five. All this is possible due to initiatives like #StartUpIndia #StandUpIndia @anuragthakur.

29.6k views | Madhya Pradesh, India | Mar 4, 2023

MORE NEWS

🔹 सोहागपुर में नवांकुर अभियान : 4000 सीड बॉल से गूंजा "हरित नगर" का संकल्प

🔹 नगर परिषद ने अटल अमृत उद्यान से नहर तक और खाली जगहों पर फैलाए बीज के गोले

➡️पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरियाली बढ़ाने के संकल्प के साथ नगर परिषद सोहागपुर ने मंगलवार को नवांकुर महाअभियान के तहत सीड बॉल वृक्षारोपण महाअभियान चलाया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में लगभग 4000 सीड बॉल शहर के विभिन्न हिस्सों में डाली गईं।

अभियान की शुरुआत शोभापुर रोड स्थित अटल अमृत उद्यान से हुई। इसके बाद टीम ने नहर के आसपास और नगर की खाली एवं उपयुक्त जमीनों पर सीड बॉल का वितरण किया। नगर परिषद के बीज बैंक के माध्यम से तैयार की गई इन सीड बॉल में आम, जामुन, नीम, कटहल सहित कई फलदार और छायादार वृक्षों के बीज शामिल हैं। वर्षा ऋतु में मिली नमी से ये बीज अंकुरित होकर नए पौधों में बदलेंगे। सीड बॉल तकनीक का मकसद बीजों को सुरक्षित रूप से मिट्टी तक पहुंचाना है ताकि कम संसाधनों में बड़े क्षेत्र में प्राकृतिक तरीके से हरियाली विकसित की जा सके।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर पिछले 2 माह से नागरिकों के सहयोग से विभिन्न प्रकार के बीज एकत्र किए गए थे। उन्हीं बीजों से सीड बॉल बनाकर अधिक से अधिक स्थानों पर रोपण का लक्ष्य रखा गया था।  नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल ने इस मौके पर कहा, "नवांकुर अभियान के तहत आज हमने सीड बॉल के माध्यम से वृक्षारोपण किया है। मैं सभी नागरिकों से अपील करती हूं कि वे भी अपने घर-आसपास पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण में योगदान दें।"

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, पार्षद रवि शंकर उइके, आशीष विश्वकर्मा, संध्या नागवंशी सहित नगर परिषद के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

नगर परिषद ने इस अभियान को "एक बीज – एक पौधा – एक हरित भविष्य" का नाम देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित सोहागपुर के निर्माण के लिए ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
#narmadapuram
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP
Department of Environment, Madhya Pradesh

🔹 सोहागपुर में नवांकुर अभियान : 4000 सीड बॉल से गूंजा "हरित नगर" का संकल्प 🔹 नगर परिषद ने अटल अमृत उद्यान से नहर तक और खाली जगहों पर फैलाए बीज के गोले ➡️पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरियाली बढ़ाने के संकल्प के साथ नगर परिषद सोहागपुर ने मंगलवार को नवांकुर महाअभियान के तहत सीड बॉल वृक्षारोपण महाअभियान चलाया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में लगभग 4000 सीड बॉल शहर के विभिन्न हिस्सों में डाली गईं। अभियान की शुरुआत शोभापुर रोड स्थित अटल अमृत उद्यान से हुई। इसके बाद टीम ने नहर के आसपास और नगर की खाली एवं उपयुक्त जमीनों पर सीड बॉल का वितरण किया। नगर परिषद के बीज बैंक के माध्यम से तैयार की गई इन सीड बॉल में आम, जामुन, नीम, कटहल सहित कई फलदार और छायादार वृक्षों के बीज शामिल हैं। वर्षा ऋतु में मिली नमी से ये बीज अंकुरित होकर नए पौधों में बदलेंगे। सीड बॉल तकनीक का मकसद बीजों को सुरक्षित रूप से मिट्टी तक पहुंचाना है ताकि कम संसाधनों में बड़े क्षेत्र में प्राकृतिक तरीके से हरियाली विकसित की जा सके। मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर पिछले 2 माह से नागरिकों के सहयोग से विभिन्न प्रकार के बीज एकत्र किए गए थे। उन्हीं बीजों से सीड बॉल बनाकर अधिक से अधिक स्थानों पर रोपण का लक्ष्य रखा गया था। नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल ने इस मौके पर कहा, "नवांकुर अभियान के तहत आज हमने सीड बॉल के माध्यम से वृक्षारोपण किया है। मैं सभी नागरिकों से अपील करती हूं कि वे भी अपने घर-आसपास पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण में योगदान दें।" कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, पार्षद रवि शंकर उइके, आशीष विश्वकर्मा, संध्या नागवंशी सहित नगर परिषद के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। नगर परिषद ने इस अभियान को "एक बीज – एक पौधा – एक हरित भविष्य" का नाम देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित सोहागपुर के निर्माण के लिए ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Environment, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

🔹शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

➡️ मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं श्रीमति तृप्ति शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर जिला-नर्मदापुरम् में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया गया। जिसमें न्यायाधीश सचिव/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री के. शिवानी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह, शाला की प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

➡️ शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को शिक्षा का अधिकार, पॉक्सो एक्ट, श्रम कानून, यातायात सुरक्षा, सायबर सुरक्षा एवं सोशल मीडिया के उपयोग के संबंध में विद्यार्थीगण को जागरूक किया गया, साथ ही नेशनल लोक अदालत, मोटर व्हीकल एक्ट, नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह के द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी के साथ-साथ अपने विद्यार्थी जीवन के लक्ष्य के प्रति जागरूक एवं सजग होने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh  General Administration Department, MP Department of School Education, Madhya Pradesh Department of Higher Education, Madhya Pradesh

🔹शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित ➡️ मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं श्रीमति तृप्ति शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर जिला-नर्मदापुरम् में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया गया। जिसमें न्यायाधीश सचिव/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री के. शिवानी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह, शाला की प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। ➡️ शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को शिक्षा का अधिकार, पॉक्सो एक्ट, श्रम कानून, यातायात सुरक्षा, सायबर सुरक्षा एवं सोशल मीडिया के उपयोग के संबंध में विद्यार्थीगण को जागरूक किया गया, साथ ही नेशनल लोक अदालत, मोटर व्हीकल एक्ट, नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह के द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी के साथ-साथ अपने विद्यार्थी जीवन के लक्ष्य के प्रति जागरूक एवं सजग होने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of School Education, Madhya Pradesh Department of Higher Education, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

🔹 नवांकुर अभियान: ग्राम पंचायत खपरिया में 250 सीड बॉल फेंके गए, छात्र-ग्रामवासियों ने चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

 ➡️ जिले में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे नवांकुर अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत खपरिया में सीड बॉल फेंकने और वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

➡️ कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत नर्मदापुरम श्री हिमोंशु जैन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता देखी गई। ग्रामीणों ने इंद्रावती नदी के किनारे लगभग 200 से 250 सीड बॉल फेंके। इसके साथ ही नदी तट पर पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई पर्यावरण जागरूकता रैली से हुई। रैली गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को वृक्षों के महत्व और नदी संरक्षण का संदेश दिया गया। रैली के बाद समस्त ग्रामवासी नदी तट पर एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से सीड बॉल फेंकने के साथ पौधे लगाए।

➡️ कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री श्रुति चौधरी, तहसीलदार नितिन झोड, एपीओ राकेश नागर, बीपीओ संजय तिवारी, पटवारी, सरपंच श्रीमती रीना मुकेश तिवारी, सचिव चंद्रकांत मालवीय और ग्राम रोजगार सहायक धीरेंद्र यादव उपस्थित रहे। स्कूल के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Environment, Madhya Pradesh

🔹 नवांकुर अभियान: ग्राम पंचायत खपरिया में 250 सीड बॉल फेंके गए, छात्र-ग्रामवासियों ने चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान ➡️ जिले में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे नवांकुर अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत खपरिया में सीड बॉल फेंकने और वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ➡️ कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत नर्मदापुरम श्री हिमोंशु जैन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता देखी गई। ग्रामीणों ने इंद्रावती नदी के किनारे लगभग 200 से 250 सीड बॉल फेंके। इसके साथ ही नदी तट पर पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई पर्यावरण जागरूकता रैली से हुई। रैली गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को वृक्षों के महत्व और नदी संरक्षण का संदेश दिया गया। रैली के बाद समस्त ग्रामवासी नदी तट पर एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से सीड बॉल फेंकने के साथ पौधे लगाए। ➡️ कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री श्रुति चौधरी, तहसीलदार नितिन झोड, एपीओ राकेश नागर, बीपीओ संजय तिवारी, पटवारी, सरपंच श्रीमती रीना मुकेश तिवारी, सचिव चंद्रकांत मालवीय और ग्राम रोजगार सहायक धीरेंद्र यादव उपस्थित रहे। स्कूल के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Environment, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

🔹 पिपरिया में नवांकुर अभियान: ग्राम बनवारी में सीडबॉल प्रक्षेपण और पौधारोपण का आयोजन

➡️नवांकुर अभियान के तहत मंगलवार को तहसील पिपरिया के ग्राम बनवारी में सीडबॉल प्रक्षेपण एवं वृहद पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य हरित आवरण बढ़ाना और ग्रामीणों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना था।

कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिपरिया श्री आकिप खान, जनपद पंचायत पिपरिया के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, तहसीलदार, ग्राम सरपंच, अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे। सीडबॉल प्रक्षेपण के बाद गांव में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर पौधारोपण किया।

ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए एसडीएम श्री आकिप खान ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के इस दौर में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, "हरित आवरण बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करें। तभी हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित भविष्य दे पाएंगे।"

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों से अपील की कि वे नवांकुर अभियान को जनआंदोलन बनाएं और अपने गांव को हरा-भरा बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

प्रशासन के अनुसार नवांकुर अभियान के अंतर्गत तहसील पिपरिया में सीडबॉल प्रक्षेपण, पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां आगामी दिनों में भी लगातार आयोजित की जाएंगी। ग्रामीणों ने अभियान की सराहना करते हुए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

#narmadapuram
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Environment, Madhya Pradesh

🔹 पिपरिया में नवांकुर अभियान: ग्राम बनवारी में सीडबॉल प्रक्षेपण और पौधारोपण का आयोजन ➡️नवांकुर अभियान के तहत मंगलवार को तहसील पिपरिया के ग्राम बनवारी में सीडबॉल प्रक्षेपण एवं वृहद पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य हरित आवरण बढ़ाना और ग्रामीणों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना था। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिपरिया श्री आकिप खान, जनपद पंचायत पिपरिया के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, तहसीलदार, ग्राम सरपंच, अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे। सीडबॉल प्रक्षेपण के बाद गांव में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर पौधारोपण किया। ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए एसडीएम श्री आकिप खान ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के इस दौर में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, "हरित आवरण बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करें। तभी हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित भविष्य दे पाएंगे।" कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों से अपील की कि वे नवांकुर अभियान को जनआंदोलन बनाएं और अपने गांव को हरा-भरा बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। प्रशासन के अनुसार नवांकुर अभियान के अंतर्गत तहसील पिपरिया में सीडबॉल प्रक्षेपण, पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां आगामी दिनों में भी लगातार आयोजित की जाएंगी। ग्रामीणों ने अभियान की सराहना करते हुए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Environment, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

🔹 नवांकुर अभियान के तहत बाचावानी में 1500 सीडबॉल से वृक्षारोपण, स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता

➡️ कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिपरिया के निर्देशन में "नवांकुर" अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत बाचावानी में विकासखंड स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत मांडल स्कूल परिसर बाचावानी एवं तालाब किनारे 1500 सीडबॉल से वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण में मांडल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वृक्षारोपण के साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के बाद सभी ने पर्यावरण बचाने की शपथ ली। बच्चों के उत्साह और सहयोग से पूरा कार्यक्रम सफल रहा।

कार्यक्रम में श्रीमती रीना कुमारिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बनखेड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वन विभाग से श्री सुमित पाण्डे, फारेस्ट रेंजर एवं डिप्टी रेंजर, श्री हिमांशु वडकुर, प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र बनखेड़ी और स्वास्थ्य विभाग से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद थे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों में सरपंच प्रतिनिधि श्री संतोष पटेल, उप सरपंच प्रतिनिधि श्री नरेश पटेल, पंचगण श्री कन्हैयालाल ठाकुर, श्री राजपाल यादव, श्री भवानी पटेल, रामकिशन पटेल, शिव प्रसाद मेहरा और श्री शेखर पटेल शामिल हुए। जनपद पंचायत बनखेड़ी से श्री टीकाराम कुमरे, प्रभारी पंचायत समन्वयक अधिकारी, श्री राकेश अखेपुरिया, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य जनपद स्टाफ उपस्थित रहा। ग्राम पंचायत बाचावानी के सचिव श्री मुकेश यादव, सहायक सचिव श्री प्रेमनारायण पटेल और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Environment, Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Agriculture, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

🔹 नवांकुर अभियान के तहत बाचावानी में 1500 सीडबॉल से वृक्षारोपण, स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता ➡️ कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिपरिया के निर्देशन में "नवांकुर" अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत बाचावानी में विकासखंड स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मांडल स्कूल परिसर बाचावानी एवं तालाब किनारे 1500 सीडबॉल से वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण में मांडल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वृक्षारोपण के साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के बाद सभी ने पर्यावरण बचाने की शपथ ली। बच्चों के उत्साह और सहयोग से पूरा कार्यक्रम सफल रहा। कार्यक्रम में श्रीमती रीना कुमारिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बनखेड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वन विभाग से श्री सुमित पाण्डे, फारेस्ट रेंजर एवं डिप्टी रेंजर, श्री हिमांशु वडकुर, प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र बनखेड़ी और स्वास्थ्य विभाग से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद थे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों में सरपंच प्रतिनिधि श्री संतोष पटेल, उप सरपंच प्रतिनिधि श्री नरेश पटेल, पंचगण श्री कन्हैयालाल ठाकुर, श्री राजपाल यादव, श्री भवानी पटेल, रामकिशन पटेल, शिव प्रसाद मेहरा और श्री शेखर पटेल शामिल हुए। जनपद पंचायत बनखेड़ी से श्री टीकाराम कुमरे, प्रभारी पंचायत समन्वयक अधिकारी, श्री राकेश अखेपुरिया, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य जनपद स्टाफ उपस्थित रहा। ग्राम पंचायत बाचावानी के सचिव श्री मुकेश यादव, सहायक सचिव श्री प्रेमनारायण पटेल और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Environment, Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Agriculture, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

India is the third largest startup ecosystem in the world with 107 unicorns.Our economy has moved from the Fragile Five to among the First Five. All this is possible due to initiatives like #StartUpIndia #StandUpIndia @anuragthakur. - Madhya Pradesh News