अनूपपुर: एमपीपीएससी प्री-एग्जाम कल: 3 केंद्रों पर 1178 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 90 मिनट पहले पहुंचना होगा
एमपीपीएससी राज्य सेवा व वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को अनूपपुर के 3 केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें 1178 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बायोमेट्रिक पहचान अनिवार्य होने से अभ्यर्थियों को 90 मिनट पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र जरूरी रहेगा।