ओबरा: पिंडारी गांव में महिला ने किया कीटनाशक का सेवन, अस्पताल में इलाज जारी
Obra, Sonbhadra | May 15, 2026 बीजपुर थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव में एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला की पहचान 25 वर्षीय सीता, पत्नी सुनील के रूप में हुई है।हालत बिगड़ने पर परिजन उसे गुरुवार शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिन्हा की देखरेख में उसका उपचार शुरू किया गया।