नवाबगंज: बंगाल हिंसा पर वसीम राईन का तीखा हमला: बोले, पसमांदा मुसलमानों का मोदी प्रेम देख बौखलाई ममता सरकार
पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा और संघर्ष की गूंज अब बाराबंकी तक पहुंच गई है। 'ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़' के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने शनिवार करीब 8 बजे बंगाल चुनाव के पहले चरण में हुई आगजनी और बमबाजी की घटनाओं पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।