मुरैना नगर: ट्रांसपोर्ट नगर में निगम अधिकारियों ने ₹70.96 लाख के बिल का ₹98.50 लाख किया भुगतान, भ्रष्टाचार!
ट्रांसपोर्ट नगर का सपना पिछले 23 सालों से अधूरा पड़ा है ।अब इस अधूरे सपने के नाम पर एक और बड़ा घोटाला सामने आया है जहां नक्शे और आर्किटेक्चर के नाम पर लगभग 70 लाख 96000 का बिल था ,जिसका भुगतान करीब 98 लाख 50000 कर दिया गया ,यानी बिल से 27 लाख 54000 ज्यादा का भुगतान, आखिर क्यों किया गया है।