भिवानी: लघु सचिवालय में - समाधान शिविर में नागरिकों की 50 शिकायतें सुनी
एडीसी हर्षित कुमार, पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला व सीटीएम विपिन कुमार ने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में लोंगों की 50 समस्याएं सुनी। समाधान शिविर में अधिकतर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाता है। शिविर में स्थानीय दादरी गेट से सीमा ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पहली शादी में तलाक हो गया था, अब वह दूसरी शादी कर चुकी है ।