घाघरा: नव प्राथमिक विद्यालय चट्टी 3 महीने से बंद होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विद्यालय के समीप किया बैठक
Ghaghra, Gumla | Jul 10, 2026 घाघरा प्रखंड अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय चट्टी पिछले तीन माह से बंद होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विद्यालय के समीप बैठक किया।ग्रामीणों ने कहा है कि विद्यालय बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है और वे दिनभर गांव में इधर-उधर घूमने को मजबूर हैं।ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय भवन भी जर्जर एवं खंडहर की स्थिति में पहुंच चुका है।