नवाबगंज: बाराबंकी के रहने वाले आईपीएस अधिकारी के पिता से करोड़ों की ठगी, जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर ₹2.27 करोड़ रुपये लिए गए
बाराबंकी में मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी आदर्श कांत शुक्ला के पिता राधाकांत शुक्ला से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। यह धोखाधड़ी जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर की गई। नगर कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राधाकांत शुक्ला ने शनिवार करीब 11 बजे जानकारी देते हुए आरोप लगाया है।