टीकमगढ़: किसानों के लिए बड़ी सौगात: अब टीकमगढ़ में सीधे पहुंचेगी आईपीएल कंपनी की खाद, कलेक्टर की पहल लाई रंग
खरीफ सीजन की तैयारी के बीच जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है लंबे समय से खाद आपूर्ति व्यवस्था में आ रही व्यावहारिक समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से अब आईपीएल कंपनी का उर्वरक रैक सीधे टीकमगढ़ रेलवे रैक पॉइंट पर पहुंचना शुरू हो गया है। कलेक्टर ने बुधवार को स्वयं खाद वितरण व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए हैं।