Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh

लखीसराय: जिलेभर में रोको-टोको अभियान के तहत सघन वाहन जांच

लखीसराय। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में विगत रात्रि मद्य पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष ‘रोको-टोको अभियान’ चलाया गया। रविवार की पूर्वाह्न 10 20 पर सोशल मीडिया से मिली जानकारी केअनुसार अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में सघन जांच की गई।

MORE NEWS

15 अगस्त की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, भव्य समारोह के लिए डीएम ने दिए निर्देश
लखीसराय। आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह को गरिमामय एवं भव्य बनाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में पिछले वर्ष के आयोजन की पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की गई। बताया गया कि मुख्य समारोह में ध्वजारोहण सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच होगा। वहीं 7 से 13 अगस्त तक विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं ध्वजारोहण स्थलों पर रंगाई-पुताई, साफ-सफाई तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने का पूर्वाभ्यास कराया जाएगा।
डीएम ने समारोह स्थल पर मंच की बेहतर व्यवस्था, राष्ट्रगान के लिए सरकारी विद्यालयों के बच्चों की सहभागिता तथा 15 अगस्त को स्कूली बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में तिरंगा लेकर गांधी मैदान सहित अन्य स्थलों पर शामिल कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण, भाषण, राष्ट्रगान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आमंत्रण पत्र वितरण सहित सभी व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों, शहीद द्वार एवं समारोह स्थलों पर साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बनाम नागरिकों के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच तथा शाम में टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में एसडीओ प्रभाकर कुमार, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, साइबर डीएसपी अजीत प्रताप सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

15 अगस्त की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, भव्य समारोह के लिए डीएम ने दिए निर्देश लखीसराय। आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह को गरिमामय एवं भव्य बनाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पिछले वर्ष के आयोजन की पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की गई। बताया गया कि मुख्य समारोह में ध्वजारोहण सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच होगा। वहीं 7 से 13 अगस्त तक विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं ध्वजारोहण स्थलों पर रंगाई-पुताई, साफ-सफाई तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने का पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। डीएम ने समारोह स्थल पर मंच की बेहतर व्यवस्था, राष्ट्रगान के लिए सरकारी विद्यालयों के बच्चों की सहभागिता तथा 15 अगस्त को स्कूली बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में तिरंगा लेकर गांधी मैदान सहित अन्य स्थलों पर शामिल कराने का निर्देश दिया। उन्होंने ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण, भाषण, राष्ट्रगान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आमंत्रण पत्र वितरण सहित सभी व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों, शहीद द्वार एवं समारोह स्थलों पर साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बनाम नागरिकों के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच तथा शाम में टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में एसडीओ प्रभाकर कुमार, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, साइबर डीएसपी अजीत प्रताप सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 10, 2026

किऊल स्टेशन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद
लखीसराय/किऊल: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से यात्री का चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।
आरपीएफ के अनुसार, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, दानापुर के निर्देश पर गठित टीम ने किऊल स्टेशन पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान  ट्रेन संख्या 18105 से उतर रहे एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। तलाशी लेने पर उसके पास से एक मोबाइल फोन मिला, जिसके संबंध में उसने किसी ट्रेन में यात्री से मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।इसके बाद  जब्ती सूची तैयार कर चोरी का मोबाइल जब्त किया गया ।एवं ज्ञापन बनाकर आरोपी सौरभ कुमार  भागलपुर निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह की लिखित शिकायत पर जीआरपी किऊल में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

किऊल स्टेशन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद लखीसराय/किऊल: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से यात्री का चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। आरपीएफ के अनुसार, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, दानापुर के निर्देश पर गठित टीम ने किऊल स्टेशन पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेन संख्या 18105 से उतर रहे एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। तलाशी लेने पर उसके पास से एक मोबाइल फोन मिला, जिसके संबंध में उसने किसी ट्रेन में यात्री से मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।इसके बाद जब्ती सूची तैयार कर चोरी का मोबाइल जब्त किया गया ।एवं ज्ञापन बनाकर आरोपी सौरभ कुमार भागलपुर निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह की लिखित शिकायत पर जीआरपी किऊल में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 10, 2026

लखीसराय।चर्चित नीट यूजी पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा : सॉल्वर गैंग के 30 आरोपी 72 घंटे की रिमांड पर, ईओयू करेगी गहन पूछताछ

लखीसराय।चर्चित नीट यूजी पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा : सॉल्वर गैंग के 30 आरोपी 72 घंटे की रिमांड पर, ईओयू करेगी गहन पूछताछ

Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 9, 2026