पंडरिया: सरईदाह नाला के पानी में डूबने से 04 वर्षीय बच्ची की हुई मौत,गांव में मातम का माहौल
कुकदूर पुलिस ने किया मर्ग कायम
मामला 29 जनवरी को कुकदुर थाना क्षेत्र के सरईदाह नाला का है।जहा शाम 04 बजे के करीब 04 वर्षीय बच्ची कुमारी मायरा मोंगरे निवासी भेड़ागढ़ की नाला के पानी में डूबने की वजह से मौत हो गई।वही इस मामले में कुकदुर पुलिस ने बच्ची के शव को पीएम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।30 जनवरी को कुकदुर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 06 कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।