बदायूं: KYC के नाम पर महिलाओं से अवैध वसूली का आरोप, 2 लाख रुपये निकालने का दावा.!
जगत ब्लॉक के नरेली माहोरा गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने समूह सखी चंद्र प्रभा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का आरोप है कि KYC के नाम पर 30 से 1,000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। साथ ही फर्जी हस्ताक्षर कर समूह के खाते से करीब 2 लाख रुपये निकालने का दावा किया गया है। विरोध करने पर गाली-गलौज और समूह से बाहर करने की धमकी देने का भी आरोप है। महिलाओं ने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
आखिर आत्मनिर्भर बनने निकली महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार क्यों? अब जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
#Badaun #BadaunNews #UPNews #BreakingNews #SelfHelpGroup NRLM KYC WomenEmpowerment महिला_समूह भ्रष्टाचार अवैध_वसूली बदायूं_समाचार UttarPradesh ViralNews
Budaun, Budaun | Oct 30, 2026