बक्सर: बक्सर के टॉप-10 अपराधी भाई कर्नाटक से गिरफ्तार, 2019 से थे फरार
Buxar, Buxar | May 21, 2026 बक्सर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल 15 हजार के इनामी दो सगे भाइयों को कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया है। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने प्रेस वार्ता का 3:30 बजे अपराह्न में जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों में इटाढ़ी थाना क्षेत्र के पसहरा गांव निवासी स्व. फूलन यादव के पुत्र विकास कुमार उर्फ विकास यादव और उसका भाई शामिल है